यमन के उत्तर में हज़ारों लोगों ने प्रदर्शन करके राजधानी सना से अमेरिकी राजदूत को निकाले जाने की मांग की। प्राप्त समाचारों के अनुसार यमन के उत्तर में स्थित सादा प्रांत में हज़ारों लोगों ने प्रदर्शन करके इस देश से अमेरिकी राजदूत को निकाले जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने यमन के राष्ट्रपति अब्दुर्रब्बे मंसूर हादी से इसी प्रकार मांग की है कि यमन की पुरानी सरकार से जुड़े अधिकारियों व व्यक्तियों को सरकार से निकाला जाये और इस बात की अनुमति न दी जाये कि वे नई सरकार में अपनी प्रभुत्व जमा लें। प्रदर्शनकारियों ने यमन के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह पर युद्धापराध का मुक़द्दमा चलाये जाने की मांग की और बल देकर कहा कि यमनी जनता की क्रांति लक्ष्यों की पूर्णप्राप्ति तक जारी रहेगी। ज्ञात रहे कि वर्ष २०१२ के फरवरी महीने में अब्दुल्लाह सालेह ने अपने पद से आधिकारिक रूप से त्याग पत्र दे दिया था.............166
18 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 383152
यमन के उत्तर में हज़ारों लोगों ने प्रदर्शन करके राजधानी सना से अमेरिकी राजदूत को निकाले जाने की मांग की.........